Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर (संवाद सूत्र )निकटवर्ती ग्राम मुडिया खानपुर में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मंदिर समिति व ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में ठुकराल ने कहा कि कलयुग में नाम संकीर्तन ही ईश्वर की प्राप्ति और मानसिक शांति का सबसे सरल माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आयोजन के लिए ग्रामीणों की सराहना की। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता व जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुमंगल राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!