(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे प्रेमानंद महाराज ने अब पूर्ण मौन व्रत धारण कर लिया है।
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे प्रेमानंद महाराज ने अब पूर्ण मौन व्रत धारण कर लिया है. उनके आश्रम प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अगले आदेश तक उनकी पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और भक्तों से मुलाकात पूरी तरह बंद रहेगी।
इस फैसले के बाद देशभर से उनके दर्शन के लिए आने वाले भक्त भावुक और मायूस नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों अनुयायी लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।






