Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर/बाजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मंडल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय के नेतृत्व में तमिलनाडु के नेता Udhayanidhi Stalin द्वारा सनातन धर्म के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक एवं अभद्र बयान के विरोध में जोरदार पुतला दहन किया गया। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में बोलते हुए, उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म को “लोगों को बांटने वाला” बताया और इसके “उन्मूलन” (eradication) की बात दोहराई, जिससे बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकताओं में रोष उठ गया। रोष जताते हुए बीजेपी युवा मोर्चा ने उदयनिधि स्टालिन के पुतले का दहन किया।

DMK नेता उदय ने सनातन धर्म का किया अपमान, बीजेपी युवा मोर्चा ने पुतला दहन कर जताया रोष

    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणियाँ न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य भी करती हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि संबंधित व्यक्ति देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म और देश की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान की रक्षा के लिए वह सदैव मुखर रहेगा और किसी भी प्रकार के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोविंद यादव, तनुज गिल्होत्रा मंडल अध्यक्ष, गदरपुर, पप्पू  मंडल अध्यक्ष, बाजपुर ग्रामीण, अंकित सोई, गुनगुन पवार जिला मंत्री, अनुज तिवारी, महामंत्री समन मुंजाल, सौरभ सैनी सौम्य विनायक जी व्यापारी नेता उशांत सब्बरवाल, राहुल सैनी, राकेश ठाकुर, विक्की राजहंस, शिवा तिवारी, अंकित पांडे, कमल सक्सेना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement