Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। सीबीएसई द्वारा जारी इण्टरमीडियट की परीक्षा में रेड रोज कॉन्वेन्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

    इण्टरमीडियट की परीक्षा में नवनीत कम्बोज 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा शुभ नारंग 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय व सुकृति ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

    वहीं अवि नारंग ने 92 प्रतिशत, अनुपम कुमार 91.4 प्रतिशत, आरूस चुघ 90.8 प्रतिशत, गीत खुराना 90.6 प्रतिशत अंक तथा रीत खुराना 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता तथा शिक्षक-शिक्षिकाओ का मान बढ़ाया।       

     बच्चों के उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के डायरेक्टर श्री नैब सिंह धालीबाल तथा सह डायरेक्टर श्री संदीप सिंह घालीबाल, प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्कान गोस्वामी व उप प्रधानाचार्य श्री गौरव सक्सेना ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्तम अंको के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षक एंव शिक्षिकाओ को भी दिशा निर्देशन हेतु बधाई दी।

Advertisement
Advertisement