Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

ई दिल्ली। CBSE ने पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को स्कैन की गई आंसर शीट मात्र ₹100 में उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि किसी विशेष प्रश्न की जांच या री-इवैल्यूएशन के लिए ₹25 प्रति प्रश्न शुल्क तय किया गया है। पहले री-इवैल्यूएशन का खर्च लगभग ₹700 तक होता था, जिससे कई छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ता था।

नए सिस्टम के तहत छात्रों को पहले उनकी चेक की गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी दी जाएगी, जिसके बाद वे यह तय कर सकेंगे कि उन्हें वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करना है या नहीं। आवेदन विंडो 19 से 22 मई तक खुली रहेगी।

CBSE का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना है और छात्रों को यह समझने में मदद करना है कि उनके अंक कैसे दिए गए, कोई उत्तर छूटा तो नहीं या टोटलिंग में गलती तो नहीं हुई।

यह कदम ऐसे समय में आया है जब ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे थे। करीब 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं में से लगभग 13,000 मामलों में सुधार या अतिरिक्त जांच की जरूरत पड़ी, जिसके बाद बोर्ड ने सिस्टम में सुधार की दिशा में यह बदलाव किया है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!