Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। खेड़ा बस्ती में सरकारी भूमि पर बने एक मकान के भीतर अवैध रूप से धार्मिक संरचना बनाए जाने का मामला सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने निर्माण को तत्काल सील कर ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। मेयर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे और नगर निगम अधिकारियों के साथ खेड़ा बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान नदी किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर टीम चांद मस्जिद के पास पहुंची। जांच में पाया गया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया गया था और उसके भीतर धार्मिक संरचना का स्वरूप तैयार किया गया था।

पूछताछ में जानकारी मिली कि संबंधित व्यक्ति ने अपने पिता के निधन के बाद शव को घर के भीतर दफनाया और वहां मजार बना दी। प्रशासन को शिकायत मिली कि कब्जाधारी ने सरकारी भूमि पर प्लॉटिंग कर कई लोगों को जमीन भी बेची है। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर अवैध निर्माण को सील कर दिया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि सरकारी भूमि पर धार्मिक संरचना के नाम पर किसी भी तरह का कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण को ध्वस्त होगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!