Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने त्रिशूल चौक से आवास विकास तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों को डीडी चौक से काशीपुर बाईपास तथा डीडी चौक से मेडिकल कॉलेज तक पानी और बिजली की लाइनों की शिफ्टिंग जल्द पूरी करने को कहा। डीएम ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में भूरारानी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, राजस्व विभाग और जिला विकास प्राधिकरण को संयुक्त सर्वे कर भविष्य की आबादी को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए। विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने वर्षाकाल से पहले सभी सड़क निर्माण कार्य पूरे करने पर जोर दिया। विधायक ने शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए सिंचाई विभाग की भूमि पर पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने का जिला विकास प्राधिकरण से आग्रह किया।

    बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम मनीष बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, अधिशासी अधियंता जल संस्थान तरूण शर्मा, पेयजल निगम सुनील जोशी, विद्युत राजीव चक्रवर्ती, लोनिवि विनोद सनवाल, पीडी एनएचएआई अचल जिंदल आदि रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!