


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। यह फैसला देश में राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व को और मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।
सरकार ने ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम’ में संशोधन को भी मंजूरी दी है। इस बदलाव के बाद ‘वंदे मातरम’ पर भी वही नियम लागू होंगे जो अभी राष्ट्रगान पर लागू होते हैं। यानी इसके अपमान को संज्ञेय अपराध माना जाएगा और इसके लिए सजा का प्रावधान होगा।
सरकार का कहना है कि यह कदम उस समय उठाया गया है जब देश ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस फैसले को सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
