Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में व्यापक जांच की। फलों व सब्जियों में कृत्रिम रंगों और आर्टिफिशियल रिपनिंग एजेंट्स के उपयोग की जांच को पांच नमूने एकत्र किए गए, जबकि बिना लाइसेंस विक्रय करने वाले एक व्यापारी को नोटिस जारी किया गया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर उपायुक्त खाद्य संरक्षा कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में छापेमारी की। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने मंडी के थोक व फुटकर विक्रेताओं से आम, सेब, संतरा, खरबूजा और गाजर के कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे।

निरीक्षण के दौरान एक विक्रेता के पास एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण न पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने सभी कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए कि फलों को पकाने में केवल एफएसएसएआई से अनुमोदित एथिलीन रिपनर का ही उपयोग करें। अभिहित अधिकारी ललित मोहन पाण्डे ने आमजन से अपील की है कि कटे हुए फल-सब्जियां न खरीदें और घर लाने के बाद उन्हें अच्छी तरह धोकर ही उपयोग में लाएं।

Advertisement
Advertisement