Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

ओडिशा। ओडिशा के भुवनेश्वर में प्लास्टिक कचरे के खतरे का चौंकाने वाला मामला सामने आया। पशु चिकित्सकों की टीम ने सर्जरी कर एक 10 साल के बीमार बैल के पेट से करीब 50 किलो पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा निकाला। बैल ने खाना बंद कर दिया था और उसका पेट असामान्य रूप से सूज गया था।

पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा निदेशालय (AH&VS), ओडिशा के अनुसार जांच में पता चला कि बैल ने भोजन तलाशते समय पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा निगल लिया था, जो समय के साथ उसके पेट में जमा होता गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद अब बैल की हालत धीरे-धीरे बेहतर हो रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि शहरों में खुले में फेंका गया प्लास्टिक कचरा आवारा पशुओं के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। कई बार जानवर खाने के साथ पॉलीथिन भी निगल लेते हैं, जिससे उनके पेट में कचरा जमा हो जाता है और उनकी मौत तक हो सकती है। 

Advertisement
Advertisement