Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा नगर में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।

गदरपुर व्यापार मंडल द्वारा एक नई पहल गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बुजुर्गों से कराया गया झंडा ध्वजारोहण

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भारत के संविधान, लोकतंत्र की मजबूती तथा राष्ट्रहित में व्यापारियों की एकता और सशक्त भूमिका के प्रति संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया ताकि व्यापारियों के हित सुरक्षित रह सकें।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक behar ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है और इसी के बल पर देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने व्यापारी समाज को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्यापारियों से संगठित होकर राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

 बताया कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक मजबूत भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।

    इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक behar, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, सुभाष behar, कृष्ण लाल अनेजा, विजय, बंटी छाबड़ा, रमन छाबड़ा, बल्देव गाबा, गुंजन, टोनी पठान, हरबंश लाल अनेजा, रमेश अनेजा, सुभाष अनेजा, नवीन खेड़ा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement