रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उततराखंड)
गदरपुर। बलराम नगर बायपास रोड के निकट नहर में गेहूं से लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 150 कुंतल गेहूं नष्ट हो गई, जिसकी कीमत सवा लाख रुपए बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह गोजी बिलासपुर के रहने वाले किसान द्वारा साइन एग्रो सीट्स पर ट्रैक्टर ट्राली में लादकर गेहूं लाया जा रहा था, बाईपास से नीचे उतरते ही नदी में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से डेढ़ सौ कुंतल गेहूं का नुकसान हो गया जिसकी कीमत सवा लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।





