Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देख पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। इसी क्रम में हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने गदरपुर के चार युवकों को धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लेकर अपने साथ हरियाणा  ले गई है।

   पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते सोमवार को हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल के एसआई अंकित कुमार और एसआई विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना गदरपुर पहुंची। टीम ने एसओ जसवीर सिंह चौहान से मिलकर एक रिटायर्ड कर्नल के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में दर्ज केस की जानकारी दी।

   हरियाणा पुलिस की टीम ने मामले में चिह्नित किए गए कुछ लोगों के बारे में जांच पड़ताल के बाद स्थानीय पुलिस को लेकर संभावित स्थानों में दबिश दी। दबिश के दौरान साइबर सेल की टीम ने गदरपुर के वार्ड नंबर सात निवासी आलोक शर्मा, वार्ड नंबर तीन गोकुलधाम निवासी अमनप्रीत सिंह, वार्ड नंबर चार गदरपुर निवासी ध्रुव चावला और मोहम्मद सुजात को हिरासत में लिया।

    पुलिस टीम ने हिरासत में लिए गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ की और देर रात्रि अपने साथ हरियाणा ले गई। हरियाणा पुलिस की कार्यवाही की जानकारी होने पर लोगों में कौतूहल बना हुआ है। बताया जाता है कि गुरुग्राम पुलिस ने एक रिटायर्ड कर्नल के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया था और मामले की जांच करते गए सर्विलांस के जरिए संदिग्ध लोगों की लोकेशन के आधार पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है। 

Advertisement
Advertisement