Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)।  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल की पहल पर न्यूरो सर्जन जिला अस्पताल में सप्ताह में एक दिन सेवाएं देंगे। इसके अलावा वे किच्छा सीएचसी में भी महीने में एक दिन निशुल्क सेवा देंगे। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

जिला अस्पताल में न्यूरो सर्जन की तैनाती तो दूर पद ही सृजित नहीं है। ऐसे में मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, और तंत्रिकाओं से जुड़ीं बीमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा था। न्यूरो सर्जन सर्जिकल और गैर सर्जिकल दोनों तरह से इलाज करते हैं। मस्तिष्क ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी की चोटें, पीठ दर्द, गर्दन दर्द, कटिस्नायुशूल, हर्नियेटेड डिस्क जैसी बीमारियों में उनकी आवश्यकता होती है।

   अब शहर के न्यूरो सर्जन डॉ. मयंक नक्कीपुरिया जिला अस्पताल में सप्ताह में एक दिन तो किच्छा सीएचसी में महीने में एक दिन निशुल्क सेवा देने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने इस संबंध में सीएमओ को लिखित सहमति दे दी है। इस व्यवस्था का लाभ निश्चित रूप से जिले को लोगों को मिलेगा।

न्यूरो सर्जन डाॅ. मयंक नक्कीपुरिया प्रत्येक सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों को देखेंगे। उन्होंने किच्छा सीएचसी में महीने में एक दिन निशुल्क सेवा देने की लिखित हामी भरी है। इसका दिन जल्द तय किया जाएगा – डॉ. केके अग्रवाल सीएमओ

Advertisement
Advertisement