Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले कायाकल्प पुरस्कार के लिए टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के दस्तावेज भी देखे।

Advertisement
Advertisement

सोमवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर (चमोली) से जिला अस्पताल पहुंची टीम ने मरीजों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की। मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। ओपीडी, वार्ड, ओटी, भोजन, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब, आइसीयू वार्ड और ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की सेवाओं को परखा। स्वच्छता व्यवस्था और मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था देखी।

टीम में शामिल जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. वैष्णव कृष्ण, डॉ. खीम सिंह रावत ने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी। टीम में चिकित्सा गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रंजीत रावत, जिला सलाहकार डॉ. श्वेता शामिल थीं। जिला अस्पताल के डॉ. पंकज माथुर (अपर निदेशक) ने टीम को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन कराया।

Advertisement
Advertisement