Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन, महाजन बोले- राहुल गांधी जनहित और लोकतंत्र की मजबूत आवाज

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक उठाने का कार्य किया है। उनके विचार और संघर्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने प्रेम आनंद महाजन का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र की राजनीति में कांग्रेस की सक्रियता का भी संदेश दिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!