Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर/दिनेशपुर खबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर पंचायत दिनेशपुर में साइबर अपराध, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम-2005 विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के टैक्स कलेक्टर देव कुमार ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही 2 अगस्त 2026 को पंतनगर में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर हरेला एवं सेला पर्व के उपलक्ष्य में अर्जुन, छायादार, जामुन और नींबू के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में दिलीप कुमार, राजन सिंह, निर्मल पांडे, गोवर्धन भट्ट, पराविधिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह, रामपाल, इल्मा बी एवं संगीता सरदार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 25 लोगों ने प्रतिभाग किया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!