


(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर । प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तहसील गदरपुर में राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार गदरपुर तहसील में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक इंदु भट्ट का स्थानांतरण रुद्रपुर तथा हेमा मिश्र का स्थानांतरण जसपुर किया गया है।
वहीं रुद्रपुर से अमित कुमार पाण्डेय तथा जसपुर से दीपेश का स्थानांतरण गदरपुर तहसील में किया गया है। दोनों अधिकारियों ने गदरपुर तहसील में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल राजस्व कार्यों में तेजी लाने, आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
