


कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
जो सभासद पूर्व चेयरमैन गुलाम गौस के कार्यकाल में ठेका प्रथा के विरोध में धरने पर बैठे थे, वे आज आखिर कहाँ हैं?

आप कहां चले गए नेताजी हम आपको ढूंढ रहे हैं
सफाई कर्मचारियों को गुमराह करने वाले नेताजी कहां है
गदरपुर खबर संवाद सूत्र। नगर क्षेत्र में ठेका प्रथा को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व चेयरमैन गुलाम गौस के कार्यकाल में ठेका प्रथा का विरोध करते हुए कई सभासद धरने पर बैठे थे और इसे जनता के हितों के खिलाफ बताते हुए समाप्त करने की मांग कर रहे थे।
अब वर्तमान परिस्थितियों में उन्हीं सभासदों की चुप्पी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि उस समय ठेका प्रथा का विरोध जनहित में किया गया था तो आज उसी मुद्दे पर विरोध क्यों नहीं दिखाई दे रहा है।
नगर में इस विषय को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को अपने रुख को स्पष्ट करते हुए जनता के सामने बताना चाहिए कि उनकी वर्तमान स्थिति क्या है।
