Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर पुलिस लाइन में शौर्य दिवस समारोह, विधायक शिव अरोरा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया व एसएसपी अजय गणपति सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों के बलिदान को किया नमन

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा

7037260222

रुद्रपुर। 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शौर्य दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित प्रशासन, पुलिस एवं पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के शहीद हवलदार पदम राम और राइफलमैन अमित नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कारगिल युद्ध में घायल हुए पूर्व सैनिक मान सिंह मेहता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और अनुशासन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों के बलिदान को किया नमन

मुख्य वक्ता एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) के.डी. सिंह ने कारगिल युद्ध के अनुभव साझा करते हुए भारतीय सेना, वायुसेना और सुरक्षा बलों के समन्वय, साहस और बलिदान को याद किया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों पर पूरे राष्ट्र को गर्व है तथा शहीदों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सी.पी. कोठारी ने कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि और विजय का उल्लेख करते हुए बताया कि युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए, जिनमें उत्तराखंड के 75 तथा ऊधम सिंह नगर के दो जवान शामिल थे।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध एवं देशभक्ति विषयक निबंध, भाषण, चित्रकला और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।रुद्रपुरखबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा

Advertisement
Advertisement