Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

युवा संवाद” में मारपीट पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, कोतवाली पर दिया धरना

“संविधान हाथ में लिया तो लाठी मिली” – शिल्पी अरोरा

आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज कार्यकर्ता, सड़क पर उतरी कांग्रेस

गदरपुर खबर। भाजपा युवा मोर्चा के 22 जुलाई को आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम में दो छात्रों वंश शर्मा और नीरज गौतम के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में पुलिस की सुस्ती से नाराज कांग्रेस ने शनिवार को गदरपुर कोतवाली परिसर में मोर्चा खोल दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। धरने का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंदन नयाल ने किया। धरने को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा ने भाजपा और पुलिस दोनों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “घटना को 3 दिन बीत गए लेकिन अभी तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्या यही है कानून का राज? अगर कोई युवा हाथ में संविधान लेकर सवाल पूछे तो उसे लाठी-घूसों से पीटा जाएगा और पुलिस तमाशा देखेगी?” शिल्पी अरोरा ने इसे सीधे-सीधे “लोकतंत्र पर हमला” करार दिया। उन्होंने कहा, “शहनाई वाटिका में जो हुआ वो सिर्फ दो छात्रों की पिटाई नहीं थी। वो इस बात का संदेश था कि सत्ता के खिलाफ सवाल मत पूछो। लेकिन कांग्रेस ये संदेश बर्दाश्त नहीं करेगी। हम चुप नहीं बैठेंगे।” कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले सभी लोग भाजपा से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। शिल्पी अरोरा ने कहा, “अगर यही काम किसी आम आदमी ने किया होता तो अब तक जेल में होता। लेकिन क्योंकि ये सत्ताधारी पार्टी के लोग हैं, इसलिए पुलिस आंख मूंदकर बैठी है।” उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। हम उधमसिंहनगर से लेकर देहरादून तक इस मुद्दे को उठाएंगे। संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस आखिरी सांस तक लड़ेगी। धरने में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। “यहां सत्ता पक्ष के लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी है। वंश शर्मा और नीरज गौतम को न्याय मिलना ही चाहिए। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग बहुत साफ है – पहले पीड़ितों को सुरक्षा दी जाए, फिर निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों पर BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “भाजपा की गुंडागर्दी नहीं चलेगी”, “वंश-नीरज को न्याय दो” और “पुलिस मुर्दाबाद” के नारे लगाए। धरने में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को शहनाई वाटिका में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम के दौरान वंश शर्मा द्वारा संविधान की किताब लेकर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सवाल पूछने पर उसके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पहले ही थाने में तहरीर दे रखी है। फिलहाल पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन , त्रिनाथ विश्वास, सुमित्तर भुल्लर, विधानसभा प्रभारी परिमल राय, गुरविंदर सिंह विर्क , मनोज देवराड़ी, नारायण हलदार , सचिन बजाज , ममता हलदार , विजय भुड्डी, शैलेंद्र शर्मा , सलविंदर सिंह कलसी , किशोर कुमार, राजू डुमरा , गगन विर्क , गगन रंधावा , संजय डंग , राजू बठला , वैभव बत्रा , कार्तिक गगनेजा , शिवम पपनेजा, अमरीक सिंह , आकाश चौहान , श्याम सिंह देउपा, सुमित बैरागी, नरेंद्र सिंह मेहता , शुभम पानू, शंकर नगरकोटी , बॉबी न्याल, ऋषभ कंबोज , लखवीर सिंह , संजू हुड़िया , सुक्खा भूसरी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement