Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड,)

(9917322413)

गदरपुर खबर। वार्ड नंबर 3 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भारत सरकार के NIESBUD द्वारा आयोजित 9 दिवसीय ‘PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ गदरपुर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) ने किया। इस अवसर पर वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने योजना के उद्देश्यों और लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आमजन को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों में योजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों को इस योजना से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, इदरीस पाशा एवं विशद अरोरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने योजना की सराहना करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!