Spread the love

गदरपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को शीघ्र लागू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गदरपुर में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर डाकघर से भेजे और अधिनियम लागू करने की मांग की।
कार्यक्रम की शुरुआत शिल्पी अरोड़ा के कार्यालय से हुई, जहां से जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी और काशीपुर महानगर अध्यक्ष अल्का पाल सहित कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पोस्ट ऑफिस पहुंचे। इस दौरान “आज करो—अभी करो” के नारे लगाए गए।
डाकघर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजे और कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्द लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, बृजेश चौधरी, विजय भुड्ढी, शाकिर अली, सलीम बाबा, रामविलास शाह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसे जन-जन तक पहुंचाया


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!