


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
तमिलनाडु विधासभा चुनाव में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को ऐतिहासिक जीत मिली। राज्य की 234 सीटों में से 108 TVK के नाम रही। इस जीत के बाद पीएम मोदी ने विजय को बधाई दी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘तमिलनाडु के उन मतदाताओं का आभार, जिन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में NDA का समर्थन किया। लोगों की समस्याओं को सुलझाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में हम हमेशा सबसे आगे रहेंगे।
पीएम के इस पोस्ट पर विजय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हमारे लोगों का कल्याण ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।
राजनीति से ऊपर उठकर, हम राज्य की प्रगति और तमिलनाडु के लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस प्रयास में हम केंद्र सरकार के सहयोग की आशा करते हैं।’
