


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के पास मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सोनप्रयाग से ऋषिकेश जा रही एक सात सीटर टैक्सी कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही चालक और सभी छह सवारियां वाहन से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार, गुप्तकाशी निवासी चालक दोपहर गयारह बजे सवारियों को लेकर सोनप्रयाग से रवाना हुआ था। शाम लगभग पौने छह बजे जब वाहन तीन धारा से आगे बछेलीखाल के पास पहुंचा, तो अचानक इंजन ओवरहीट हो गया। चालक ने महसूस किया कि क्लच और एक्सीलेटर ने काम करना बंद कर दिया है और बोनट से धुआं निकलने लगा है। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और सभी यात्रियों को नीचे उतारा। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
