Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर । विधानसभा गदरपुर से बाजपुर को जोड़ने वाले लखनपुर स्थित बेरिया रोड पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने निरीक्षण कर मौके पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगमता को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को दिए।
विधायक पांडे ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण होना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने आगे कहा कि आम जन की सुविधा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। पुल के निर्माण से गदरपुर और बाजपुर के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!