Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की पहल से गदरपुर बाईपास पर जल्द जगमगाएंगी स्ट्रीट लाइटें

गुंजन सुखीजा की पहल पर NHAI हरकत में, 8.4 किमी मार्ग होगा रोशन

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की पहल से गदरपुर बाईपास पर जल्द जगमगाएंगी स्ट्रीट लाइटें

गदरपुर। गदरपुर बाईपास पर रात के समय हो रही दुर्घटनाओं और असुविधा को देखते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की पहल रंग लाई है। उनके द्वारा सांसद अजय भट्ट को लिखे पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गुंजन सुखीजा ने 5 मई 2026 को सांसद अजय भट्ट को पत्र लिखकर बताया था कि बाईपास बनने से शहर में यातायात का दबाव तो कम हुआ है, लेकिन प्रकाश व्यवस्था के अभाव में रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की पहल से गदरपुर बाईपास पर जल्द जगमगाएंगी स्ट्रीट लाइटें

मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने NHAI को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद NHAI की परियोजना कार्यान्वयन इकाई, रुद्रपुर ने अधिशासी अभियंता (विद्युत/यांत्रिक), लोनिवि बाजपुर को पत्र जारी कर प्राक्कलन तैयार करने को कहा है।
NHAI के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-74 के काशीपुर-सितारगंज खंड में चार लेन चौड़ीकरण कार्य पूरा हो चुका है और अधिकांश हिस्सों में स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है, लेकिन गदरपुर बाईपास इस दायरे में शामिल नहीं था। अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता की मांग पर 8.4 किमी लंबे इस बाईपास पर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई जा रही है।
प्राधिकरण ने लोनिवि से IRC मानकों के अनुसार प्राक्कलन तैयार कर भेजने को कहा है, ताकि धनराशि स्वीकृत होते ही कार्य शुरू किया जा सके।
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब जल्द ही राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट लगने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा।

Advertisement
Advertisement