Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर । पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर विकास खण्ड गदरपुर में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर एवं सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा क्षेत्र उत्साह से भर उठा। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और जनहित की नीतियों पर जनता की मुहर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की यह प्रचंड जीत देश में सुशासन और विकास की निरंतरता का संकेत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी ने इसे एक यादगार उत्सव बना दिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!