Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर । पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुंडिया के कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिष्ठान वितरण किया और जीत की खुशी साझा की।
इस अवसर पर नरेश हुंडिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी सरकार से त्रस्त होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की जनहितकारी नीतियों का परिणाम है।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अनिल जेटली, अजय बाटला, चकित हुंडिया, संयोजक अंजू भुड्डी सहित महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम ग्रोवर, मंडल मंत्री रेणु बिष्ट, एससी मोर्चा मोहन प्रधान, राजेश कुमार, विक्रमजीत सिंह, मनोज चौहान, हनी हुंडिया, संदीप बत्रा, गौरव बजाज, हरीश सेठिया, विनोद गाबा, विजय गाबा, वीरेंद्र गगनेजा, विशाल सैनी, गौरव सैनी, विपिन गुप्ता, पंकज सेतिया या, हरदयाल सिंह, सुमित कंबोज, चिमन हुड़िया, जसवीर चीमा, दीपक हुड़िया, नवाब अल्वी, विनोद शर्मा, रूप दयाल, विजय सीडाना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!