Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता संवाद सूत्र)

गदरपुर। गदरपुर के ग्राम पलकाचौड़ में जनजाति गौरव दिवस के मौके पर बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 15 नवंबर से 26 जनवरी तक जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है और आज जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर पलकाचौड़ गांव में एक बड़े शिविर का आयोजन किया गया है।

आयोजित शिविर

 जिसमें सभी विभाग केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दे रहे हैं और विधायक पांडेय द्वारा जनजाति के गौरव को बढ़ाने के लिए आज ग्रामवासियों को शपथ भी दिलवाई गई है, इससे पूर्व विधायक अरविंद पांडेय का तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।

एसडीएम गौरव पांडेय

    इस मौके पर गदरपुर के एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि पलकाचौड़ गांव में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी अपना स्टॉल लगाए हैं और अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को दे रहे हैं जिससे कि ग्रामीणों का जीवन बेहतर हो सके इस संबंध में विभागों ने अपने कर्मचारियों अधिकारियों के साथ यहां स्टाल लगाए हैं और लीड बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे हैं साथ ही बड़ौदा बैंक के द्वारा क्षेत्र के गांव को स्वयं सहायता समूह और अन्य योजनाओं के जरिए आगे बढ़ाये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

You missed