Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर गूलरभोज खबर पुलिस ने गूलरभोज क्षेत्र में झगड़ा-फसाद कर मारपीट करने और लोगों में भय का माहौल बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को ग्राम इटव्वा निवासी गुरदेव सिंह पुत्र स्व. रतन सिंह की तहरीर पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा संख्या 130/2026 धारा 115(2), 126(2), 351(2), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 मई को आरोपी जगमीत सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी डलपुरा गूलरभोज और जिम्मी उर्फ रमन कपूर पुत्र कुलदीप कुमार निवासी खेमपुर सेठवाला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 4/25 भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे —
उपनिरीक्षक मेघा शर्मा (प्रभारी चौकी गूलरभोज), कांस्टेबल रघुवर सिंह एवं कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!