


भाजपा महिला मोर्चा रानीखेत जिला प्रभारी बनने पर समिति ने जताया गौरव
(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। नव निर्माणाधीन श्री गोलजू मंदिर प्रांगण में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक अंजू भुडडी को भाजपा महिला मोर्चा जिला रानीखेत का प्रभारी बनाए जाने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समिति के सदस्यों ने अंजू भुडडी को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के सचिव मनोज कांडपाल ने कहा कि अंजू भुडडी ने अपने पालिका कार्यकाल में अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता और उनके उत्थान के लिए किए गए कार्यों के कारण उन्हें विशेष पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंजू भुडडी को रानीखेत जिले का प्रभारी बनाया जाना गदरपुर क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
सम्मान समारोह में अंजू भुडडी ने पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वह समिति के हर कार्य में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी और समिति द्वारा दिए गए हर दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी।
नई जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी तथा रानीखेत जिले में महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रविंद्र आर्य, उपाध्यक्ष श्रीमती चंपा पांडे, सुमित उपाध्याय, हीरा बिष्ट, मनोज कांडपाल, बलवंत दानू, सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
