Spread the love

प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य का मिला मार्गदर्शन

गदरपुर खबर काशीपुर। “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत काशीपुर जिले के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन एवं द्वितीय सत्र का आयोजन उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण सत्र में सहभागिता की और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और अनुशासन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना से कार्य करता है तथा संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
द्वितीय सत्र में अमरपाल मौर्य ने अपने ओजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार को भाजपा की मूल प्रेरणा बताते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही संगठन का लक्ष्य है।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और सभी कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के इस महायज्ञ में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!