


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
9917322413

दिनेशपुर खबर ग्राम तिलपुरी नं. 2 की बेटी एवं अंतउनकीर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी रेखा मेहता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित प्रथम साउथ एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रेखा मेहता ने स्वर्ण ⁹ के बाद अब उनका चयन पुनः द्वितीय दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय के लिए हुआ है, जो 2 जून से 4 जून तक मलेशिया में आयोजित होगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्षा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबथंछंल सिंह ने रेखा मेहता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रेखा मेहता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने विश्वास जताया कि रेखा मेहता मलेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।
