Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

यह खबर किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि गदरपुर की जनता के स्वास्थ्य अधिकारों की आवाज है। शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि वे तत्काल संज्ञान लेकर सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

“विधायक अरविंद पांडे से संपर्क का प्रयास असफल, दो बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब

गदरपुर।( संवाद सूत्र) क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर जब क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, तो गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डेय को दो बार फोन मिलाया गया, लेकिन दोनों ही बार फोन रिसीव नहीं हो सका।इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका‌ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार गंभीर, निजी जांचों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
गदरपुर। के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती को लेकर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने स्पष्ट कहा कि जल्द ही अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
प्रदेश मंत्री ने यह भी कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए आधार कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यदि किसी चिकित्सक द्वारा निजी जांच या मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर जांच के लिए भेजने की शिकायत प्राप्त होती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हों, जिसके लिए गदरपुर अस्पताल को भी जल्द संसाधनों और चिकित्सकों से सशक्त किया जाएगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!