Spread the love

फलदार एवं छायादार अमरूद के पौधे रोपकर लोगों को वृक्षारोपण और संरक्षण के लिए किया जागरूक

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की माननीय सचिव के आदेश संख्या-32/2026-27 के अनुपालन में गुरुवार को तहसील गदरपुर परिसर में हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान ने की। इस दौरान पवन कुमार सिंह (स्टेनो), दिनेश बिष्ट (पेशकार), मुकेश कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) तथा गौरव पाल (होमगार्ड) ने फलदार एवं छायादार अमरूद के पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह, संगीता सरदार एवं इलमा बी ने भी सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा मानव जीवन में पेड़-पौधों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!