


सिंह कॉलोनी फाटक के पास हादसा, स्थानीय लोगों ने सुरक्षित रेल क्रॉसिंग व्यवस्था की उठाई मांग
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। शहर की सिंह कॉलोनी रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर बुधवार को एक नंदी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार नंदी रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना संबंधित विभाग को दी गई, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास आवारा पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने तथा सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
