Spread the love

जनहित के मुद्दों और क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर हुई महत्वपूर्ण मुलाकात, गुलदस्ता भेंट कर जताया आभार

गदरपुर खबर देहरादून। प्रदेश मंत्री गुंजन सकीजा ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश मंत्री ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनता की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने भी जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि वह लगातार जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ प्रयासरत हैं।
इस मुलाकात को लेकर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!