Spread the love

(कृ

ष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड0)

(9917322413)

गदरपुर खबर देहरादून में आयोजित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष ने पदाधिकारियों को संगठन मजबूती का मंत्र दिया।

बैठक में पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सह-प्रभारी रेखा वर्मा तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय जी भाईसाहब सहित प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश मंत्री गुंजन, सुखीजा जिला प्रभारी, सह-प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर आगामी चुनौतियों का सामना किया जाएगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!