Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर देहरादून में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से मंथन हुआ।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता बिशन सिंह चुफाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की सक्रिय मौजूदगी बैठक में विशेष चर्चा का केंद्र रही।
बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उत्तराखंड भाजपा में लगातार बढ़ती सक्रियता और शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम बना दिया है।
“संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!