Spread the love

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर हल्द्वानी में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की प्रांतीय सलाहकार समिति की बैठक में संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न जिलों और मंडलों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक छावड़ा (गदरपुर) को नैनीताल मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें ऊधमसिंहनगर एवं काशीपुर जिले के संगठनात्मक संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अशोक छावड़ा की नियुक्ति पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेशभर के 19 जिलों के लिए सह-प्रभारी नियुक्त करने तथा संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!