


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर

। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार तेजस्वनी फाउंडेशन नशामुक्ति केंद्र, धौलपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शालिनी चौहान ने की।
कार्यक्रम में सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन, समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नशे एवं तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान नालसा टोल फ्री नंबर 15100 एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई। पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह, राकेश कुमार सुखीजा, पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, मीना, संगीता सरदार, कु. दीपा, कुंबर सिंह, गोपाल सिंह गौतम, नशामुक्ति केंद्र के काउंसलर प्रमोद कुमार तथा मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार राठी ने उपस्थित लोगों को कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
कार्यक्रम में 69 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने लोगों से तंबाकू एवं नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने के साथ-साथ लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं विभिन्न सहायता योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
