


प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा बोले – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बनी कमेटी ने तैयार की सकारात्मक रिपोर्ट, जल्द शासन को भेजी जाएगीग
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर/गुलरभोज। गुलरभोज की 685 एकड़ भूमि पर वर्षों से लंबित मालिकाना हक़ के मामले में बड़ी प्रगति सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गठित कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर सकारात्मक रिपोर्ट तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट को जल्द ही शासन को भेजा जाएगा, जिससे आगे की कार्रवाई तेज हो सकेगी।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्य कर रही है और प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर क्षेत्रवासियों को उनकी भूमि का मालिकाना हक़ दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी और अब लोगों की उम्मीदें पूरी होती दिखाई दे रही हैं।
क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यदि मालिकाना हक़ मिल जाता है तो हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
