Spread the love

अध्यक्ष सतीश चुग के साथ कार्य प्रगति का लिया जायजा, कहा— पार्क नई पीढ़ी को महापुरुषों के इतिहास से जोड़ेंगे।

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गूलरभोज खबर। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने नगर पंचायत गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुग के साथ निर्माणाधीन श्रद्धेय राजा जगत देव जी पार्क एवं श्रद्धेय पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्कों में स्थापित की जा रही मूर्तियों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गुंजन सुखीजा ने कहा कि ये पार्क नगर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। साथ ही ये पार्क भावी पीढ़ी को महान विभूतियों के गौरवशाली इतिहास, उनके संघर्ष और योगदान से परिचित कराने का सशक्त माध्यम भी बनेंगे।
निरीक्षण के दौरान सभासद बलराम मंडल (वार्ड-1), इंदर सिंह राठौड़ (वार्ड-2), ममता रानी एवं राजेंद्र सिंह (वार्ड-3), नरेश घरामी (वार्ड-4), पूनम आर्य एवं भूपेंद्र आर्य (वार्ड-5), उषा राजभर एवं गोविंद राजभर (वार्ड-7) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!