


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर में एम्बुलेंस सेवाओं को आधुनिक और तेज बनाने के लिए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवाओं (NAS) के नए नियम जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने 16वें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद सम्मेलन में यह घोषणा की। नए नियमों के तहत अब एम्बुलेंस में GPS आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग अनिवार्य होगी, जिससे किसी भी एम्बुलेंस की लोकेशन देशभर में तुरंत ट्रैक की जा सकेगी।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और अस्पतालों की GIS मैपिंग भी की जाएगी, ताकि मरीज को सबसे नजदीकी और उपयुक्त अस्पताल तक तेजी से पहुंचाया जा सके। सभी एम्बुलेंस के लिए AIS-125 राष्ट्रीय मानकों का पालन जरूरी होगा और सेवाओं को आपातकालीन नंबर 112 से जोड़ा जाएगा। सरकार ने डिजिटल कॉल सेंटर सिस्टम, तय रिस्पॉन्स टाइम, SOPs और एम्बुलेंस स्टाफ की विशेष ट्रेनिंग पर भी जोर दिया है, ताकि मातृ, शिशु और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा प्रभावी बन सकें।
