Spread the love

मुखबिर की सूचना पर दिनेशपुर रोड अंडरपास के पास हुई गिरफ्तारी, आरोपी को न्यायालय में किया पेश।

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 29 जून 2026 को ग्राम झगड़पुरी निवासी अजीम पुत्र मोहम्मद शफी ने इतवार बाजार, रामजीवनपुर से अपनी मोटरसाइकिल (यूके-06-बीडी-7075) चोरी होने की तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 30 जून को दिनेशपुर रोड अंडरपास से चीनी मिल रोड के पास लालपुर निवासी बिक्की बजाज (45) को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर थाना गदरपुर में दर्ज मुकदमे से संबंधित चोरी की दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्प्लेंडर (यूके-06-बीडी-7075) तथा एचएफ डीलक्स (यूके-06-एपी-3424) बरामद की हैं। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, कांस्टेबल जीवन फुलेरा तथा कांस्टेबल कुंदन सिंह शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!