Spread the love

रम्पुरा के निचाल इमली मोहल्ले में महिलाओं ने कराया भव्य जागरण, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर इस धार्मिक आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए और शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान ठुकराल ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सफल आयोजन के लिए महिलाओं को बधाई दी।
इस अवसर पर राम सेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, राजू गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, सुरेश, रामचंद्र, प्रेमवती, माया देवी, रमा देवी, पार्वती देवी, रामकली, पुष्पा, श्यामा देवी सहित मोहल्ले के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!