Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। विधानसभा गदरपुर के ग्राम नंदपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सिंह सैनी ने भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू सैनी के आवास पर पहुंचकर ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी एक बार फिर विजय पताका फहराएगी।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने “एक बार फिर भाजपा सरकार” तथा “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के साथ संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!