


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर। विधानसभा गदरपुर के ग्राम नंदपुर में भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री नरेश हुंडिया ने वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सिंह सैनी भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू सैनी के आवास पर पहुंचकर ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बल पर पार्टी आगामी चुनाव में फिर से प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री नरेश हुड़िया ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर अपने विचार रखे। ग्रामवासियों ने भी क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को जनप्रतिनिधियों के सामने रखा।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ “एक बार फिर भाजपा सरकार” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे
