


“ज्ञान की परीक्षा, पुरस्कारों की बरसात – मौर्य अकैडमी ला रही है विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर”
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर। मौर्य अकैडमी, गदरपुर द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं ज्ञान को निखारने के उद्देश्य से “अपने ज्ञान को परखो और आकर्षक पुरस्कार जीतो” सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 6 जून 2026 (शनिवार) को सायं 4 बजे मौर्य अकैडमी, अमरपुरी गूलरभोज रोड, गदरपुर में किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अकैडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 500 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 251 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा विजेताओं को क्रिकेट कोचिंग एवं कंप्यूटर कोर्स में 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जाएगी।
प्रतियोगिता में चयनित टॉप-20 प्रतिभागियों को क्रिकेट कोचिंग एवं कंप्यूटर कोर्स में 30 प्रतिशत छूट, जबकि टॉप-30 प्रतिभागियों को 20 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। वहीं सभी प्रतिभागियों को कंप्यूटर एवं क्रिकेट प्रशिक्षण में 10 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।
आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेना पूरी तरह निशुल्क है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 5 जून 2026 तक अपना नामांकन मौर्य अकैडमी, गूलरभोज रोड, गदरपुर में करवा सकते हैं।
उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।
